ज्योतिर्मठ में आरएसएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
ज्योतिर्मठ में आरएसएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ


ज्योतिर्मठ में आरएसएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ


ज्योतिर्मठ में आरएसएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ


ज्योतिर्मठ, 25 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर एवं खंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को शुभारंभ हुआ। वर्ग में स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता शम्भू प्रसाद चमोला ने कहा कि वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा-भाव और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वर्ग के संचालन के लिए द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल को वर्ग कार्यवाह और शम्भू प्रसाद को सर्व व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकाश पंवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व दिया गया है।

प्रशिक्षक टोली में विपिन शारीरिक प्रमुख और भरत सिंह भंडारी मुख्य शिक्षक हैं। रणजीत सिंह, अवतार सिंह, बद्री सिंह, अभिषेक नौटियाल और प्रतीक गण शिक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। संतोष बौद्धिक एवं कार्यालय प्रमुख और ओमप्रकाश सह बौद्धिक प्रमुख हैं।

वर्ग के माध्यम से ज्योतिर्मठ नगर एवं खंड में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और स्वयंसेवकों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766342 Articles

Share this story