सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करें स्वयंसेवक : संजय

WhatsApp Channel Join Now
सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करें स्वयंसेवक : संजय


देहरादून, 25 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरसएस) के उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता को मजबूत करने, परिवारों में नई पीढ़ी के प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इन क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

रविवार को हर्रावाला स्थित कोर इंटरनेशनल स्कूल में विजयादशमी के उपलक्ष्य में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम को संजय संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शस्त्र पूजन के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने गणवेश में पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सिंह रावत ने की।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ललित बड़ाकोटी, जोत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रेम चमोला, मदन सिंह नेगी, अनूप सेमवाल, सिकंदर कुमार, मधुसूदन किमोठी, राजेंद्र पोखरियाल, मूलचंद शीर्षवाल, राहुल कुमार, प्रशांत खरोला, विनोद कुमार, सौरभ नौडियाल, मनवर सिंह नेगी और ममता रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766792 Articles

Share this story