गो-पूजन से सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, हिंदू एकता और जागरण का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
गो-पूजन से सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, हिंदू एकता और जागरण का लिया संकल्प


उत्तरकाशी, 21 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विकासखंड डुंडा के धनारी हिटाणू स्थित मंजीरा देवी विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गो-पूजन से हुई। सम्मेलन में हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान धनारी क्षेत्र की महिलाओं ने ढोल-दमाऊं की थाप पर पारंपरिक रासो-तांदी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही पौराणिक कथाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजकों ने बताया कि धर्म रक्षा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से देशभर में ऐसे विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर आशुतोष प्रकाश, गोवर्धन पीठ, जगन्नाथ पुरी ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू संगठनों को एकजुट करने का आह्वान है। उन्होंने इसे समाज, संस्कृति और परंपराओं के त्रिवेणी संगम के रूप में बताते हुए कहा कि सनातनी हिंदुओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story