रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now
रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी


रुड़की, 18 नवंबर (हि.स.)। रुड़की शहरवासियों और निकटवर्ती लोगों को नैनीताल जाने के लिए अब हरिद्वार या देहरादून जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने पूजा-अर्चना के बाद बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की रोडवेज डिपो को दो नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिली हैं। पहाड़ी मार्गों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त इन बसों में 41 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। सीधी सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक नैनीताल जाने के लिए लोगों को हरिद्वार या देहरादून जाकर बस पकड़नी पड़ती थी।

उन्होंने कहा कि रुड़की डिपो को जल्द ही अन्य नई बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए नई इलेक्ट्रिक बसें भी आने वाली हैं, जिनका संचालन देहरादून और हरिद्वार से विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा।

इस दौरान परिवहन विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) प्रतीक जैन, पार्षद पंकज सतीजा, सरदार सतवीर सिंह, अनुराग त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सैनी, अवनीश शर्मा, कविश मित्तल और दीपक बत्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779001 Articles

Share this story