रुड़की-दल्लावाला मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू

WhatsApp Channel Join Now
रुड़की-दल्लावाला मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू


हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बुधवार को रुड़की- लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई बस सेवा शुरू होने से रुड़की, लक्सर और दल्लावाला क्षेत्र के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सुरक्षित, सुगम और किफायती परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र तक बेहतर परिवहन सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता को आधुनिक और सुलभ परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि नई बस सेवा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, परिवहन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story