भाजपा में बड़ा एक्शन, लंढौरा मंडल अध्यक्ष पदमुक्त

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा में बड़ा एक्शन, लंढौरा मंडल अध्यक्ष पदमुक्त


हरिद्वार, 16 सितंबर (हि.स.)। भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय को पदमुक्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार अनुशासनहीनता के आरोपों में स्पष्टीकरण और अंतिम नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो की चर्चा तेज हो गई है, जिसमें पद के बदले जिलाध्यक्ष कार्यालय में एसी लगवाने की बात का दावा किया गया था। हालांकि ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कार्रवाई का वायरल ऑडियो से कोई संबंध नहीं है। अशोक पांडेय के कामकाज से उनकी टीम खुश नहीं थी और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने भी हटाने के लिए पत्र दिए थे। कार्रवाई के बाद लंढौरा में नई नियुक्ति और स्थानीय सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story