नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण


नई टिहरी, 19 नवंबर (हि.स.)। माय भारत की पहल पर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम 2026-27 आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर सुझाव दिए।

वक्ताओं ने कहा नशामुक्त समाज का निर्माण और विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब युवा इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। परिसर के प्रो. जेडीएस नेगी, और जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में नीतू टम्टा ने पहला, सलोनी कैंतुरा ने दूसरा और नेहा कैंतुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीनों प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर डॉ. शंकर लाल, डॉ. पीसी पन्यूली, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. रविंद्र धरावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story