कांडा बैंड त्यूनी में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कांडा बैंड त्यूनी में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत


देहरादून, 28 फरवरी (हि.स.)। जनपद के त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत कांडा बैंड के पास शनिवार को एक वाहन गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच शव को खाई से बाहर निकाला।

थाना त्यूणी काे सूचना मिली कि कांडा बैंड के समीप एक फोर्स ट्रैक्स तूफान वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम के जवानाें ने गहरी खाई उतर कर वाहन से चालक का शव निकाला। मृतक की पहचान महेश थापा (35) पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story