देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल


देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल


देवप्रयाग, 15 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।

एसडीआरएफ के अनुसार, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह स्थान देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर है।

हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। टीमों के पहुंचने से पहले जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। उन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसके बाद एसडीआरएफ ने वाहन में फंसे एक पुरुष और एक महिला के शव बाहर निकाले। घटनास्थल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और नदी मार्ग के कारण शवों को राफ्ट की मदद से नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया गया। बाद में दोनों शव आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिए गए।

घायलों की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के लाडोली निवासी उत्तम सिंह (33), बीना गांव निवासी टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45) के रूप में हुई है। मृतकों में चमोली जिले के किमखाल निवासी सत्येश्वरी देवी (72) और कार चालक अनिल शामिल हैं। चालक के पूरे नाम और पते की जानकारी नहीं दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761057 Articles

Share this story