रुद्रप्रयाग में डंपर खाई में गिरा, दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
रुद्रप्रयाग में डंपर खाई में गिरा, दो की मौत


रुद्रप्रयाग में डंपर खाई में गिरा, दो की मौत


रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के समीप एक डंपर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम ने देररात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार गुरुवार रात 8:43 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही बचाव दलों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त डंपर ( यूके-13 सीए-0826) में दो लोग सवार थे। संयुक्त अभियान के दौरान संजय राणा (45 ) व मोहन के शव को सड़क तक पहुंचाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story