ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत
देहरादून, 06 मई (हि. स.)। देहरादून के थाना बसंत विहार क्षेत्र में कांवली रोड स्थित गोविंदगढ़ पुल के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सीतामढ़ी (बिहार) का मूल निवासी व हाल निवासी कालिंदी एनक्लेव वासी सकल देव साहनी (55) पुत्र दयाराम साहनी मजदूरी का कार्य करता था और घटना के समय अपने साथियों के साथ काम पर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना बसंत विहार से टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

