हल्द्वानी में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी, 22 फ़रवरी (हि.स.)। शहर में जगह-जगह खोदे गए गड्ढों के बीच रविवार को एक सड़क हादसे में 69 वर्षीय बुजुर्ग मौत हो गई।

दमुआढूंगा पनचक्की चौराहे से आगे सुरेश चंद्र पांडे (69 वर्ष),जो मूल रूप से शांतिनगर भोटिया पड़ाव क्षेत्र के निवासी आज स्कूटी से पनचक्की चौराहे के पास से दो नहरिया की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सड़क पर खुदाई और अव्यवस्थित यातायात के कारण उनकी स्कूटी हल्के से कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर वाहन के पिछले टायरों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक सुरेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं,जिनका विवाह हो चुका है। वह शांतिनगर में अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story