रुद्रपुर में वाहनों की टक्कर, एक की मौत, चार घायल
Jul 13, 2026, 12:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रुद्रपुर, 13 जुलाई (हि. स.)। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में संजय वन रेलवे क्रॉसिंग के समीप दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार दुर्घटना रविवार रात करीब 11 बजे रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में हुई। हादसे में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चार घायलों को उपचार के लिए मेडिसिटी अस्पताल, रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अनुसार जिले के सभी मार्ग यातायात के लिए सुचारु हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

