शकांचुला धौलछीना के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत
अल्मोड़ा, 04 जून (हि.स.)। अल्मोड़ा के कांचुला के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह तीनों जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की रैली से पास लौट रहे थे और उनकी की कार खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग नाचनी के थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग में कांचुला पुल के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कार संख्या यूके- 4ए-2999 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।कार में सवार कुंदन सिंह बथियाल (75 वर्ष) पुत्र महेंद्र बथयाल, गणेश कुमार (32) पुत्र भोपाल राम, भूपेंद्र प्रसाद (25) पुत्र दीवानी राम को खाई से निकाल कर बाड़ेछीना अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनो घायलों को बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक व घायल सभी नाचनी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।हादसे की खबर सुन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जिला मुख्यालय में ही रुक गए उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर इसका जिक्र किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी

