ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास को देगी नई गति: धामी

WhatsApp Channel Join Now
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास को देगी नई गति: धामी


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास को देगी नई गति: धामी


-125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में 12 स्टेशन और 83 प्रतिशत हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा

देहरादून, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के नेतृत्व में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना देवभूमि उत्तराखंड के विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर पहाड़ों में आवागमन सुगम होने के साथ ही पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर रेल परियोजना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उस पोस्ट का उल्लेख किया, जिसमें परियोजना की तकनीकी विशेषताओं को रेखांकित किया गया है।

रेल मंत्री के अनुसार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की लंबाई 125 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं और परियोजना का 83 प्रतिशत हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा। हिमालय की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में बनाई जा रही यह रेल लाइन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना मानी जा रही है।

परियोजना के पूरा होने से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे क्षेत्र में यात्रा अधिक सुविधाजनक होने और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story