अंडर-14 की चक्का फेंक प्रतियोगिता में ऋषभ और साक्षी बने विजेता

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-14 की चक्का फेंक प्रतियोगिता में ऋषभ और साक्षी बने विजेता


नई टिहरी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जौनपुर की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 की विभिन्न स्पर्धाएं कराई गई। चक्का फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ऋषभ और बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम रही।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। सोमवार को व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश सजवाण और प्रवीन पंवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अंडर-14 बालक वर्ग के चक्का फेंक में ऋषभ प्रथम, सत्यम द्वितीय और नैतिक राणा तृतीय जबकि बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, राधिका द्वितीय और आरुषि बिष्ट तृतीय रहे।

ऊंची कूद में श्रेष्ठ प्रथम, कार्तिक द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या गुसाईं प्रथम, सौम्या द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग ऊंची कूद में क्यारी के श्रेष्ठ प्रथम, जीआईसी काटल के नितिन द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी रंगड़ गांव के मुकेश प्रथम रहे।

अंडर-19 चक्का फेक में पुजार गांव इंटर कॉलेज के आशीष प्रथम, जीआईसी रौतुकीबेली के राहुल द्वतीय रहे। बालिका वर्ग में जीआईसी म्याणी की शिवानी प्रथम, अलीशा द्वितीय रही। व्यायाम शिक्षक दिनेश गुसाईं ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करने के साथ ही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस मौके पर देवेंद्र रावत, कमल पुंडीर, संजय चौहान, सुमिता रावत, नितिन यादव अनीता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story