योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश, पात्रों तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ

WhatsApp Channel Join Now
योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश, पात्रों तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ


हरिद्वार, 17 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

डीएम ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की भी समीक्षा हुई।

सी और डी श्रेणी में चल रहे विभागों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लक्ष्यों को समय से पूरा करने और ए श्रेणी में आने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई और विलंब न करने के निर्देश भी दिए।

जनपद को स्वच्छ बनाने के लिए शहर से गांव तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। डेंगू रोकथाम को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा।

जलभराव रोकने, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ डॉ. लालित नारायण मिश्र, एडीएम जितेंद्र कुमार, वैभव गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरके सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story