योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश


योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश


हरिद्वार, 21 सितंबर (हि.स.)।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिला योजना की प्रथम किस्त की धनराशि का शीघ्र व्यय सुनिश्चित करने और स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जिला योजना की द्वितीय किस्त की स्वीकृति के लिए सभी विभाग 30 सितंबर तक अपने प्रस्ताव जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध करा दें, ताकि स्वीकृति प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। योजनाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने डी और सी श्रेणी वाले विभागों को प्रदर्शन सुधार कर ए श्रेणी में आने के निर्देश दिए। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविरों में सभी विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य भागीदारी और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने को कहा।

बैठक में सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एडीएम वैभव गुप्ता, एडीएम जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आरके सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story