प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, 29 से 31 अक्टूबर तक जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान

WhatsApp Channel Join Now
प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, 29 से 31 अक्टूबर तक जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान


हरिद्वार, 29 सितंबर (हि.स.)। पतंजलि विश्वविद्यालय में 29 से 31 अक्टूबर तक होने वाले 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्रति-कुलपति साध्वी डॉ. देवप्रिया ने की।सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान संस्कृत, दर्शन, इतिहास, योग, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन करेंगे।

साध्वी देवप्रिया ने बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक करीब एक हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बैठक में अकादमिक सत्र, अतिथि सत्कार, पंजीकरण, आवास-परिवहन, भोजन, तकनीकी प्रबंधन, मीडिया प्रचार और परिसर सौंदर्यीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई और विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

साध्वी डॉ. देवप्रिया ने सभी समितियों को समन्वय के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रो. कविता होले, डॉ. शिवानी वी., प्रो. ब्रजभूषण ओझा, बहन अंशुल, बहन पारूल, प्रो. मयंक अग्रवाल और वित्त अधिकारी ऋचा भगत ने सुझाव दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story