जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित हो: डी सेंथिल पांडियन
हरिद्वार, 18 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय संयुक्त सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डी.सेंथिल पाण्डियन ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित हो। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाए।
दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय संयुक्त सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डी.सेंथिल पाण्डियन ने आज विकास भवन में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से
संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। जल शक्ति अभियान के तहत जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई।सेंथिल पाण्डियन ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनको आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना सुनिश्चित करे।
इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जानकारी दी। श्री पांडियन ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों कृषि, मत्स्, रीप,बैंक आदि से जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।
बैठक के पश्चात संयुक्त सचिव द्वारा विकास खण्ड बहादराबाद के औरंगाबाद में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसमें लगाए गए फलदार पेड़ों का प्लांटेशन का निरीक्षण, मनरेगा एवं सीएसआर के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत नव निर्मित पंप हाउस ओर पानी की टंकी का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, तकनीकी अधिकारी जल शक्ति अभियान अंजली कुशवाहा,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

