20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को प्रगति सुधारने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, विभागों को प्रगति सुधारने के निर्देश


हरिद्वार, 27 सितंबर (हि.स.)। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन-2047 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में बी, सी और डी श्रेणी वाले मदों की विभागवार समीक्षा की गई। एमएम

मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई और जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति और श्रेणी में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

इसके बाद विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन-2047 के तहत जनपद की कार्य योजना तैयार करने को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई। सीडीओ ने बताया कि अक्टूबर 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दो दिवसीय कार्यशाला प्रस्तावित है। इसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने सभी विभागों को एसडब्ल्यूओटी विश्लेषण के आधार पर बिंदुवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों को लघुकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने को कहा गया।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी, उपवन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम एवं जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story