जर्मन नागरिक का खोया सामान पुलिस ने लौटाया

WhatsApp Channel Join Now
जर्मन नागरिक का खोया सामान पुलिस ने लौटाया


हरिद्वार, 14 नवंबर (हि.स.)। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी वेलेंटाइन हवेका का खोया कीमती सामान हरिद्वार पुलिस ने बरामद कर उन्हें सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर जर्मन नागरिक ने पुलिस का आभार जताया।

वेलेंटाइन हवेका 25 अक्टूबर 2026 को भारत भ्रमण पर हरिद्वार आए थे। 30 अक्टूबर को परमार्थ घाट, भूपतवाला में गंगा किनारे साधना के दौरान उनका पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो की नकदी गायब हो गई थी।

उन्होंने चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर में इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस के अथक प्रयास से गुम हुआ सारा सामान सकुशल बरामद कर लिया गया।

शनिवार को कोतवाली नगर में पुलिस ने समस्त सामान जर्मन नागरिक को सुपुर्द किया। सामान सकुशल वापस मिलने पर वेलेंटाइन हवेका ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story