समस्याओं के समाधान में देरी से सेवानिवृत्त कर्मचारी नाराज

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक में गोल्डन कार्ड में अंशदान बढ़ाए जाने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने इस फैसले को वापस लेते हुए विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की है। संगठन ने जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को पौड़ी में आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने बिना विश्वास में लिए पेंशनरों के गोल्डन कार्ड का अंशदान बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चयनित अस्पतालों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि जांचे कैश वेकट कर दी गई है। उन्होंने सरकार से 80 साल में होने वाली 20 फीसदी वृद्धि पेंशन को 65, 70, 75, 80 साल में करने की मांग की है। बताया कि संगठन ने इससे पूर्व भी डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था लेकिन समस्याओं पर कोई कदम नहीं उठाए गए है। जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि जल्द समस्याएं हल नही होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर संगठन के महासचिव सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, पुष्कर सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, विक्रम राणा, बालम सिंह, एसपी रतूड़ी, सोहन सिंह असवाल, डीपी घिल्डियाल, जितेंद्र थपलियाल, राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story