गंगा में डूब रहे युवक का रेस्क्यू, जल पुलिस व एसडीआरएफ ने बचाई जान

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में डूब रहे युवक का रेस्क्यू, जल पुलिस व एसडीआरएफ ने बचाई जान


हरिद्वार, 01 अगस्त (हि.स.)। कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में फंसे एक युवक का जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र मंगल सिंह (22 वर्ष), निवासी तहसील स्वार, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), गंगा के तेज बहाव में फंस गया था। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और साहस, सूझबूझ तथा तत्परता का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान से युवक की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने भी बचाव दल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि गंगा में केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story