दूरस्थ बेथाण गांव में पूर्व प्रमुख रमोला ने विद्यार्थियों को बांटे बैग

WhatsApp Channel Join Now
दूरस्थ बेथाण गांव में पूर्व प्रमुख रमोला ने विद्यार्थियों को बांटे बैग


नई टिहरी, 07 सितंबर (हि.स.)। प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद रमोली पट्टी के रोहित पब्लिक स्कूल बेथाण में सोमवार को बैग वितरण एवं शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। रमोला ने कहा कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और उन्हें आगे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैग वितरण किए हैं।

कहा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समाज के सक्षम लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रोत्साहन देने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना देवी ने सहयोग के लिए पूर्व प्रमुख रमोला का आभार जताया। कहा ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ता है।

इस मौके पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पवन सिंह राणा, विजयपाल सिंह, उमेश रमोला, गंभीर सिंह, शीशपाल सिंह, कुंवर सिंह, उत्तम सिंह, मनीष चौहान मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story