पुलिस ने 104 खोए मोबाइल किए बरामद

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने 104 खोए मोबाइल किए बरामद


हरिद्वार, 24 जून (हि.स.)। पुलिस ने उन मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी, जिन्होंने अपना खोया मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन रिकवरी के तहत पुलिस ने 104 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार, सीईआईआर पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। ये मोबाइल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से बरामद किए गए।

बरामद 104 मोबाइलों में से 37 मोबाइल ऐसे स्वामियों के थे जो अन्य राज्यों में रहने के कारण हरिद्वार नहीं पहुंच सके। ऐसे सभी मोबाइल फोन हरिद्वार पुलिस द्वारा कोरियर सेवा के माध्यम से उनके मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे। मोबाइल प्राप्त करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाता है तो घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story