नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित हसन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित हसन गिरफ्तार


हरिद्वार, 04 जुलाई (हि.स.)। हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को कोतवाली रुड़की में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम जबरदस्तपुर निवासी हसन पुत्र मकसूद ने उसके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसे डरा-धमकाया तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित हसन को रेलवे पुल के पास, लढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story