नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 14 अगस्त (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला निवासी एक व्यक्ति ने 12 अगस्त को थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अभिजीत कुमार पुत्र संजय, निवासी बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा दुष्कर्म किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित अभिजीत कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देश दिए। इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बुग्गावाला क्षेत्र से आरोपित अभिजीत कुमार पुत्र संजय, निवासी बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story