नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 02 अगस्त (हि.स.)। बहला फुसलाकर नाबालिगा का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपित को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अनुज पुत्र सुशील कुमार निवासी रायपुर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबालिग पुत्री का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए एसआई ललिता चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल जटवाड़ा पुल से आरोपित अनुज को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मुकद्मे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आरोपित को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story