नाबालिग से कई बार किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)।नाबालिग पीडि़ता के साथ दुराचार के मामले में हरिद्वार पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 23 मार्च को नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी कि गायत्री विहार, सप्तऋषि निवासी गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया है। पीडि़ता के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आरोपित गौरव पाठक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

