रंगोली में साकार की विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना

WhatsApp Channel Join Now
रंगोली में साकार की विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना


हरिद्वार, 16 अक्टूबर (हि.स.)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को रंगों से उकेरा।

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों में सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। युवा अपनी प्रतिभा से समाज की समस्याओं का समाधान करें तो विकसित भारत का लक्ष्य तेजी से हासिल होगा।

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए आर्थिक प्रगति के साथ वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता और नैतिक मूल्यों को महत्व देना जरूरी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का आह्वान किया। भारतीय मानक ब्यूरो मानक क्लब के मेंटर डॉ. विजय शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में शालिनी और निधि की टीम प्रथम रही।

मेघा रानी, कृतिका धीमान, साक्षी शुक्ला तथा रिया कुमारी, आयुषी सिंह, लक्ष्मी की टीमें संयुक्त रूप से द्वितीय और कनिष्का गिरी, रिमझिम, खुशी, कशिश तृतीय रहीं। प्रियांशी सुमन, गायत्री पोखरियाल, गीत गिरधर, जाह्नवी प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story