युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने की अपार क्षमता: प्रो. बत्रा

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने की अपार क्षमता: प्रो. बत्रा


हरिद्वार, 24 सितंबर (हि.स.)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर छात्रा इकाई की ओर से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता साक्षरता और एसआईआर जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को समाजसेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति दायित्व समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्हें समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए वंचित और जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशील बनना होगा।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदमावती तनेजा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और रचनात्मकता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

प्रतियोगिता में तृप्ति, निधि और शालिनी तथा तान्या, विशाखा, ज्योतिका और सिमरन की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या, रितु, सलोनी, अनिष्का, सुकन्या, अंकिता, रिया और संजना की टीम द्वितीय रही। राधिका, भूमि, तनिष्का, दिया और सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी, डॉ. लता शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल और डॉ. रेनू सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, विनीत सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पांडेय सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story