रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है रामलीला : अनिरुद्ध

WhatsApp Channel Join Now
रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है रामलीला : अनिरुद्ध


हरिद्वार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। सीताराम नाट्य कला संस्थान के तत्वावधान में श्री रामलीला समिति भूपतवाला के रंगमंच पर सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी और पार्षद राजेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

लीला में भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, वचनबद्धता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि रामलीला रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है। भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला हमें माता-पिता, परिजनों, मित्रों और प्रतिद्वंदियों के साथ व्यवहार करने का तरीका सिखाती है। सुग्रीव के साथ मित्रता सिखाती है कि सच्चा मित्र वही है जो कठिन समय में साथ खड़ा रहे।

पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला सांस्कृतिक उत्सव है।

लीला में सीता खोज के दौरान राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंग को जीवंत किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, महामंत्री नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story