नई टिहरी में रामलीला का शुभारंभ, हनुमान ध्वजा स्थापित

WhatsApp Channel Join Now
नई टिहरी में रामलीला का शुभारंभ, हनुमान ध्वजा स्थापित


नई टिहरी, 24 नवंबर (हि.स.)। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ रामलीला समिति की पहल पर रामलीला का शुभारंभ हुआ। 14 दिनों तक चलने वाली रामलीला में भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।

मंगलवार को यहां पुरानी टिहरी रोड़ स्थित पार्किंग में चंबा रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ पूजा पाठ एवं हवन के साथ किया गया। सर्वप्रथम रामलीला स्थल पर हनुमान ध्वजा स्थापित की गई। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र तड़ियाल ने बताया कि विगत 4 सालों से लगातार चंबा में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी धर्म संस्कृती से जोड़ना है। 24 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक प्रत्येक सायं को रामलीला कराई जाएगी।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष यशपाल सजवाण ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में नई पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति से विमुख हो रही है। उन्हें अपने धर्म और संस्कृति से जोड़े रखने के लिए रामलीला का मंचन एक मात्र साधना है। इस मौके पर उपाध्यक्ष पंकज सकलानी, सचिव रविन्द्र बडोनी, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, उत्तम तड़ियाल, पूर्व प्रधान दिनेश भण्डारी, प्रधान परवीन भण्डारी, राजवीर तड़ियाल, धर्मेंद्र राणा, यशवंत राणा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782376 Articles

Share this story