बारिश से बढ़ी ठंड, दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज
पौड़ी गढ़वाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पौड़ी में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते ठंड में इजाफा हो गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई।
गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। इसके बाद रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। बारिश के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
पौड़ी में मौसम के बदले मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी और रुक-रुककर हो रही बारिश से ठिठुरन बढ़ती रही।
मौसम में आए इस बदलाव के बाद अब लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्र में मौसम पहले की अपेक्षा अधिक ठंडा महसूस किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

