कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस
नई टिहरी, 19 जून (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल एक मात्र राजनेता हैं जो मोदी सरकार की गलत नीतियों का हर मंच पर विरोध करते हैं। शुक्रवार को नई टिहरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को लेकर राहुल मुखर होकर पेपरलीक, भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार कर रहे हैं। भारत जोड़ा यात्रा निकालकर आम जन की समस्याएं सुनी हैं। अब लोग भाजपा की गलत नीतियों से परेशान होने लगे हैं।
इस मौके पर अल्मोड़ा के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, बुद्धिजीव प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता उनियाल, अनीता शाह, ज्ञान सिंह रावत, कमल शर्मा मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

