उत्तराकेयर हॉस्पिटल में अल्ट्रासांउड जांच की सुविधा शुरू

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 31 अक्टूबर (हि.स.)।पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उत्तरा केयर हॉस्पिटल ने पहल की है। अस्पताल में 29 अक्टूबर से अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे पौड़ी नगर सहित आसपास के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

ईशा फाउंडेशन की इकाई उत्तरा केयर हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिव मोहन शुक्ला (एमबीबीएस, डीएमआरडी) मरीजों को सेवाएं देंगे। यहां गर्भवती महिलाओं की जांच, पेट एवं अन्य चिकित्सकीय जरूरतों से संबंधित अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को निर्धारित एवं किफायती दरों पर जांच की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जेपी चमोली ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।

अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें जरूरी जांच के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि ईशा फाउंडेशन के संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में अस्पताल लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में काम कर रहा है। भविष्य में भी मरीजों की जरूरतों के अनुसार चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच की दरों, उपलब्ध समय और अन्य जानकारी के लिए मरीज अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story