अजीत डोभाल का अपमान बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अजीत डोभाल का अपमान बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन


हरिद्वार, 16 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित श्रीराम चौक पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को देश के सुरक्षा तंत्र और राष्ट्रीय गौरव का अपमान बताते हुए विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए समर्पित किया है। उत्तराखंड के इस वीर सपूत ने अपने साहस और राष्ट्रसेवा से देश का मान बढ़ाया है। उनके योगदान पर प्रत्येक उत्तराखंडी और देशवासी को गर्व है। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तित्व पर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। डोभाल देश की आन-बान-शान हैं और उनका अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।

राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह मोगा ने कहा कि अजीत डोभाल देश की सुरक्षा और गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना देश की सुरक्षा व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, लव शर्मा, निपेन्द्र चौधरी, आशु चौधरी, अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, हरजीत सिंह, विक्रम भुल्लर, तरुण नैय्यर, तेलूराम प्रधान, जसबीर बसेड़ा, नकली राम सैनी, विनीत जोली, एजाज हसन, आलोक चौहान, संदीप मेहता, कमल प्रधान, प्रिंस लोहाट, अरविंद कुशवाह, विशाल राठौड़, वरुण वशिष्ठ, राजेंद्र कटारिया, विपिन शर्मा, प्रताप प्रधान, पंकज बागड़ी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story