पोषण जागरूकता के साथ मनाया प्रवेश उत्सव, गर्भवती महिला की हुई गोद भराई

WhatsApp Channel Join Now
पोषण जागरूकता के साथ मनाया प्रवेश उत्सव, गर्भवती महिला की हुई गोद भराई


पौड़ी गढ़वाल, 20 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पौड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र जयराज में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को संतुलित आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान एक बालक का प्रवेश उत्सव मनाया गया, जबकि एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और उचित देखभाल के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास में परिवार व समुदाय की भागीदारी के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख अर्चना तोपाल, एएनएम अनीता रावत, सुपरवाइजर कमला नेगी व सुषमा रावत, वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता सोनी सौंठियाल सहित आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story