800 मीटर दौड़ में चंबा के प्रिंस और निहारिका सबसे तेज

WhatsApp Channel Join Now
800 मीटर दौड़ में चंबा के प्रिंस और निहारिका सबसे तेज


नई टिहरी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 24वीं शरदकालीन एथलीट शुरू हो गई है। प्रयितोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में चंबा के प्रिंस और इसी ब्लॉक की निहारिका विजेता बनी।

बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान, सीईओ कमला बड़वाल और राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राणा ने शुभारंभ किया। विधायक किशोर ने कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है।

खिलाड़ी इनका लाभ उठाएं। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चक्रधर भद्री, अनूप भट्ट ने बताया कि अंडर-19 बालक 800 मीटर रेस बालक वर्ग में भिलंगना के प्रवीण और बालिका वर्ग में थौलधार की अंजलि उपविजेता बनीं। अंडर-17 की 800 मीटर रेस बालक वर्ग में जौनपुर के आदित्य, पीयूष, बालिका वर्ग में भिलंगना की दीपिका, कीर्तिनगर की आकांक्षा, अंडर-14 की 600 मीटर रेस बालक वर्ग में कीर्तिनगर के पवनदेव, नरेंद्रनगर के सूरज, बालिका वर्ग में जौनपुर की तानिया, कीर्तिनगर की कनिष्का, अंडर-14 100 मीटर रेस बालक वर्ग में नरेंद्रनगर के राहुल, चंबा के स्वास्तिक क्रमशः विजेता और उपविजेता बने।

अंडर-19 गोला फेंक बालक वर्ग में भिलंगना के रोबिन, जाखणीधार के पृथ्वी सिंह अंडर-17 के बालक में नरेंद्रनगर के आयुष, कीर्तिनगर के नितिन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। जबकि अंडर-19 लंबीकूद बालक वर्ग में थौलधार के रोहित विजेता और चंबा के अनिल उपविजेता बने। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक विजयपाल सिंह, बीईओ तस्लीम कुरैशी, जिला क्रीड़ा समन्यवक विनोद नेगी, राकेश मैठाणी, प्रधानाचार्य विशेष चौरसिया, डॉ. सुशील कोटनाला, विजय सिंह कैंतुरा ब्लॉक समन्वयक यशपाल रावत, सुरेंद्र बिष्ट, मनोज नेगी, मनोहर उनियाल, भरत राम बडोनी, सुरेश बिजल्वाण, दुर्गा रावत, मुकेश उनियाल, बिजेंद्र नेगी, नरेश भट्ट, अरविंद पंवार, अनिल बिजल्वाण, ममता कुमाईं, राखी राणा, मनीषा पंवार, प्रीती रतूड़ी, रश्मि जुगरान, सतीश बलूनी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story