प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया समर कैंप का विरोध

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 25 मई (हि.स.)। जिले के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एससीईआरटी के निर्देशित समर कैंप का विरोध किया है। शिक्षक संघ का कहना है एक और तो मौसम विभाग का हीटवेव की चेतावनी और दूसरी और सभी विद्यालयों से शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी एसआईआर और जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में लगी हाेने के कारण वैसे ही एक ओर छात्र संख्या, प्रभावित हुई है, दूसरी और मानसिक परीक्षा भी केवल खानापूर्ति के लिए कराई गई है।

जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं है तो कैसे पढ़ाई हुई होगी और फिर उसके बाद भी परीक्षा का क्या औचित्य और अब शिक्षकों के बिना समर कैंप लगाया जाना केवल खानापूर्ति करना है । दूसरी और पिछले वर्ष भी विभाग द्वारा उसी प्रकार से समर कैंप लगाने के लिए कहा गया । जिसको कि कुछ शिक्षकों के द्वारा पूरे मनोयोग से संचालित किया गया परन्तु उसके बाद एक वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी आज तक उसका कोई भुगतान विभाग द्वारा विद्यालयों को नहीं किया गया है ।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रूपक पुरी का कहना है कि इस बार अधिकतर शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी एसआईआर में लगी है और जिसका कार्य भी शुरू हो चुका है, इसलिए इस वर्ष समर कैंप को निरस्त कर देना चाहिए और साथ ही पिछले वर्ष के समर कैंप के खर्च का भुगतान भी विभाग को जल्द से जल्द करना चाहिए ।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story