कांग्रेस के शासनकाल में होती थी वोट चोरी : गौतम

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के शासनकाल में होती थी वोट चोरी : गौतम


हरिद्वार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने एसआईआर का विरोध कर रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट चोरी कांग्रेस के शासनकाल में होती थी। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार का बेटा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे पदों तक पहुंचा है, ऐसे में कांग्रेस को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए।

एसआईआर का समर्थन करते हुए मनोज गौतम ने कहा कि देश में हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार है। लेकिन यह अधिकार एक व्यक्ति को केवल एक बार ही मिलना चाहिए। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास दो या तीन वोट नहीं होने चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एसआईआर जरूरी है।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना लोकतंत्र के हित में है। भाजपा को बदनाम करने की साजिश कर रही कांग्रेस को चुनाव में सबक सिखाने के लिए देश की जनता तैयार बैठी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story