नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध पर भाजपा का कांग्रेस व विपक्ष पर तीखा प्रहार

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध पर भाजपा का कांग्रेस व विपक्ष पर तीखा प्रहार


हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)।भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक तकनीकी बहानों, समितियों और लंबी बहसों के जरिए महिला आरक्षण को टालने का काम किया और कांग्रेस संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का विरोध करती रही। राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी धर्म आधारित आरक्षण की मांग उठाकर महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी जैसे दल अपने राज्यों में महिलाओं की आवाज दबाने के बावजूद संसद में लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। डीएमके और उसके सहयोगियों पर उत्तर-दक्षिण विभाजन का झूठा नैरेटिव फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन से किसी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, बल्कि संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन परिसीमन से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य जनसंख्या के अनुपात में संतुलित और समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष तकनीकी मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर जनता को भ्रमित कर रहा है, जबकि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और सच्चाई समझती है।इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश, सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अंकित गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नील कमल शर्मा, युवा मोर्चा से विभोर सेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, सावित्री मंगला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story