समर्थ पोर्टल पर दिखेंगे गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्री-पीएचडी परीक्षा के परिणाम

WhatsApp Channel Join Now
समर्थ पोर्टल पर दिखेंगे गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्री-पीएचडी परीक्षा के परिणाम


देहरादून,05 मई (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्री-पीएचडी परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किया। यह विश्वविद्यालय की डिजिटल प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। इस कार्य में दिल्ली स्थित समर्थ पोर्टल टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।

विशेष कार्य अधिकारी (परीक्षा) प्रो.आर.एस. फर्त्याल ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से परिणाम घोषित करना पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता को सुनिश्चित करता है। उन्होंने बताया कि इससे परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएँ अधिक सुव्यवस्थित होंगी तथा विद्यार्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर गौतमवीर ने बताया कि भविष्य में तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शिता बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story