वरिष्ठ पत्रकार प्रवीन के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीन के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक


हरिद्वार, 30 सितंबर (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का सोमवार देर शाम देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से हरिद्वार समेत उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत और पुरोहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

पुरोहित परिवार से जुड़े प्रवीण झा ने पत्रकारिता को कर्मक्षेत्र बनाया। सरल स्वभाव, वाकपटुता और संतुलित लेखनी के कारण उन्होंने अलग पहचान बनाई।

मंगलवार को कनखल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे कार्तिक झा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में विधायक आदेश चौहान, गंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, प्रेस क्लब के पत्रकार और पुरोहित समाज के लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story