हरिद्वार में बिजली चोरी के नौ मामले पकड़े, 19 लाख रुपये की वसूली

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार में बिजली चोरी के नौ मामले पकड़े, 19 लाख रुपये की वसूली


हरिद्वार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सलेमपुर क्षेत्र में बिजली चोरी और बकाया राजस्व वसूली के लिए चलाए गए अभियान के दौरान नौ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। ऊर्जा विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की है। अभियान के दौरान करीब 19 लाख रुपये की वसूली भी की गई।

विभाग की अधिशासी अभियंता रवि कुमार और उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को सलेमपुर में जांच अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी अर्चना ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद अलग-अलग स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान नौ लोगों को कथित तौर पर कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते पाया गया।

उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के तहत एआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके साथ ही बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है और बकाया भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

अर्चना ने कहा कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story