कांग्रेस के दावों पर भाजपा का पलटवार, कहा-गुटीय संघर्ष से ध्यान भटकाने की कोशिश

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के दावों पर भाजपा का पलटवार, कहा-गुटीय संघर्ष से ध्यान भटकाने की कोशिश


देहरादून, 07 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं के पार्टी में बड़े पैमाने पर अन्य दलों से नेताओं के शामिल होने के दावे को हास्यास्पद बताते हुए इसे आंतरिक गुटीय संघर्ष से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को एक जारी बयान में कहा कि कांग्रेस में जारी आंतरिक खींचतान अब सार्वजनिक हो चुकी है और इसी कारण ऐसे दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में असफल है और पार्टी में लगातार असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और नीतियों के अनुरूप ही संगठन में कार्यकर्ताओं का जुड़ाव होता है,जबकि कांग्रेस अपने भीतर चल रहे मतभेदों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता ने अपना निर्णय स्पष्ट कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story