कांग्रेस की आंतरिक कलह पर भाजपा का हमला, भट्ट बोले-वास्तविक स्थिति जनता के सामने

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस की आंतरिक कलह पर भाजपा का हमला, भट्ट बोले-वास्तविक स्थिति जनता के सामने


देहरादून, 01 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को कांग्रेस की आंतरिक कलह पर हमला बोलते हुए कहा कि 2027 में जीत के सपने देखने वाली कांग्रेस की वास्तविक स्थिति जनता के सामने है।

सांसद महेंद्र भट्ट ने एक जारी बयान में कांग्रेस की वर्तमान हालत को “सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम लट्ठा” बताते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक संघर्ष के हालात साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अल्पकालीन राजनीतिक संन्यास पर सहानुभूति जताते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति उनकी पूर्व की राजनीतिक कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भट्ट ने कहा कि नेतृत्वहीनता और विचारधारा के अभाव के कारण कांग्रेस का भविष्य राज्य में कमजोर होता जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में लगातार चुनावी हार के चलते कांग्रेस का जनाधार प्रभावित हुआ है और पार्टी के भीतर आपसी खींचतान की स्थिति बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story