भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया बुद्धि-शुद्धि हवन

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 11 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की नीतियों और भ्रामक राजनीति के विरोध में हरिद्वार में बुद्धि-शुद्धि हवन का आयोजन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करे।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई है और प्रदेशवासियों को गुमराह कर रही है। शिवालिकनगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि कांग्रेस को उनके कर्तव्यों और गरिमा से अवगत कराया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने बताया कि जब शब्दों से मर्यादा टूटे, तब संस्कृति और यज्ञ ही समाधान हैं।

इस अवसर पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story