मदरसा बोर्ड भंग करने का फैसला ध्रुवीकरण की राजनीति: धस्माना

WhatsApp Channel Join Now
मदरसा बोर्ड भंग करने का फैसला ध्रुवीकरण की राजनीति: धस्माना


देहरादून, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड भंग करने के निर्णय की आलोचना करते हुए इसे ध्रुवीकरण की राजनीति बताया है।मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे निर्णय ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महंगाई, गैस की किल्लत, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अवैध खनन, कथित घोटाले, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति के तहत मदरसा बोर्ड भंग करने जैसे कदम उठा रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन सरकार द्वारा गठित मदरसा बोर्ड का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा का प्रसार करना था, जिसमें धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा (एनसीईआरटी पाठ्यक्रम) को भी शामिल किया गया था।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story